16 अक्टूबर, 2023
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में 21 नवजात बालिकाओें का केक काटकर मनाया जन्मोत्सव। बालिकाओं को मिठाई, बेबी वस्त्र, बेबी किट तथा मच्छरदानी प्रदान कीं।
समस्त सीएचसी पर नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव।
कासगंज: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग कासगंज द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कासगंज के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया।
जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में मामों स्थित जिला चिकित्सालय में भी नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव पूर्ण उत्साह के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी द्वारा महिला अधिकारियों एवं बालिकाओं की माताओं के जिला अस्पताल में जन्मी 21 नवजात बालिकाओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। जिलाधिकारी ने समस्त नवजात बालिकाओं को मिठाई, बेबी वस्त्र, बेबी किट तथा मच्छरों से बचाव के लिये उन्हें बेबी मच्छरदानियां प्रदान कीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि में व्यापक कार्ययोजना के साथ अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर मिशन शक्ति का विशेष अभियान फेज 04 का शुभारंभ किया गया है। जिसका जिले में सफल संचालन किया जा रहा है। अभियान के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा महिला सुरक्षा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देकर नारी सशक्तिकरण पर बल दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी/एसडीएम कोमल पंवार, जिला चिकित्सालय अधीक्षक सहित महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की महिला अधिकारी, कर्मचारी तथा नवजात बालिकाओं की मातायें आदि उपस्थित रहीं।
----------
रोजगार मेला 19 को पटियाली व 20 अक्टूबर को आईटीआई परिसर कासगंज में।
कासगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेक्नीकल इंस्टीट्यूट, अलीगंज रोड, पटियाली परिसर में रोजगार मेले का आयोजन 19 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। जिसमें प्राइवेट कम्पनी ळसमद ।चचसपंदबमे चअजण् स्जकण् नोयडा द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कम्पनी द्वारा समस्त व्यवसायों में आईटीआई उत्तीर्ण एवं मेकेनिकल्स, इलेक्ट्रीकल्स ब्रांच में डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।
प्रधानाचार्य आईटीआई जहीर आलम ने उक्त जानकारी देते हुये हुये बताया कि 20 अक्टूबर 2023 को आईटीआई परिसर, किसरौली, कासगंज में रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से कराया जायेगा। जिसमें प्राइवेट आटोमोबाइल कम्पनी डनदरंस ेीवूं स्जकण् गुरूग्राम , हरियाणा द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। कम्पनी के द्वारा 18 से 28 वर्ष के आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण प्रशिक्षर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 19 अक्टूबर 2023 को पटियाली एवं 20 अक्टूबर 2023 को आईटीआई किसरोैली कासगंज में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रति एवं चार फोटो लेकर प्रातः 10 बजे रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
-----------
जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक आज।
कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में आज मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 को दोहपर 12 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक होगी। जिसमें डीबीटी से आच्छादित योजनाओं के अनुश्रवण तथा फैमिली आई0डी0-एक परिवार एक पहचान के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण कर वंचित परिवारों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विचार विमर्श किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये हैं, कि पूरी तैयारी के साथ बैठक में समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
---------------
जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 अक्टूबर को।
कासगंज: जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दिन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
बैठक में जिले के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, दिवंगत सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया गया है, कि बैठक में समय से उपस्थित होने का कष्ट करें।
-------------------
