कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस ने 2 अलग अलग आरोपियों को दबोचा , - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस ने 2 अलग अलग आरोपियों को दबोचा ,

कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 


     पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध नियन्त्रण की दिशा में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर  अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 16.10.2023 को थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त काजिम पुत्र आजिम निवासी ग्राम करमाना थाना अमांपुर जनपद कासगंज को गंगा जमुना कालोनी खाली मैदान कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 719/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

................

वहीं

थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 


       थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र हुलासी राम निवासी ढिढावली थाना व जनपद कासगंज को देशी शराब के ठेके के सामने अमांपुर अड्डा कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासगंज पर मु0अ0सं0 718/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


रिपोर्ट- RK वर्मा कासगंज

Post Top Ad