जिलाधिकारी ने कासगंज में सुनीं जनता की समस्यायें व शिकायतें। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

जिलाधिकारी ने कासगंज में सुनीं जनता की समस्यायें व शिकायतें।

जिलाधिकारी ने कासगंज में सुनीं जनता की समस्यायें व शिकायतें।

गुणवत्ता के साथ करें प्रार्थना पत्रों का निस्तारण-जिलाधिकारी

तहसील कासगंज में 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त। तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी गईं जनता की समस्यायें व शिकायतें।  



कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के साथ तहसील कासगंज के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें तथा जनता को त्वरित एवं गुणवत्तापरक न्याय दिलायें। तहसील कासगंज में कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये।  सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की तीनों तहसीलों में जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना गया।

          जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर आवास आवंटित कराने, अवैध कब्जा हटवाने, खेत की पैमायश कराने, आपसी विवाद, मारपीट, उत्पीड़न, पारिवारिक बंटवारा, मेंड़बंदी, चकरोड, पट्टा पैमायश, राशन कार्ड में नाम कट जाने पर दोबारा जुड़वाने, राशन न मिलने, किसान सम्मान निधि की किश्त न मिलने, अधिक राशि के विद्युत बिलों को ठीक कराने, वृद्वावस्था पेंशन दिलवाने, श्रम विभाग में पंजीकरण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों से सम्बंधित कुल 94 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। राजस्व विभाग की टीमें पुलिस बल के साथ मौके पर जायें और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तथा भूमि सम्बंधी शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही करायें। अधिशाषी अभियंता विद्युत अधिक राशि के बिलों एवं अन्य विद्युत प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करायें। जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर जांच कराकर राशन वितरण एवं राशन कार्ड सम्बंधी शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।  

         तहसील कासगंज में इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, डीआईओएस, जिला कृषि अधिकारी, एलडीएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई एवं सेवायोजन, मत्स्य, डूडा, अल्पसंख्यक, प्रोबेशन सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम कासगंज, सीओ, तहसीलदार, क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

--------------

जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज सदर का किया गहन निरीक्षण।

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शनिवार को तहसील कासगंज सदर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के राजस्व अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, संग्रह अनुभाग आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

         जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में रखे बस्तों को खुलवाकर उनके दस्तावेजों को चैक कर मिलान कराया और राजस्व कर्मियों से आवश्यक पूंछताछ कर जानकारी प्राप्त की तथा दस्तावेजों के रखरखाव में पूर्ण सावधानी बरतने एवं पुराने दस्तावेजों और अभिलेखों के बस्तों की साफ सफाई तथा उचित व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

        राजस्व निरीक्षक कार्यालय एवं तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने गत वर्षों के अभिलेखों के निस्तारण के सम्बंध में पूंछताछ की। कितने वाद लम्बित हैं, कितने निस्तारित किये गये। संग्रह अनुभाग का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के 10 बड़े बकायादारों और उनसे राजस्व वसूली तथा आरसी मिलान आदि के सम्बंध में पूंछताछ की तथा निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति बनाये रखी जाये। तहसीलदार कासगंज द्वारा जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां दी गईं।

                                -------------

जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन।

कासगंज: अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है।

          उक्त निर्वाचन हेतु उ0प्र0 जिला योजना समिति नियमावली 2008 के अंतर्गत नगरीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति के निर्वाचित होने वाले सदस्यों के निर्वाचन हेतु तैयार मतदाता सूची का आज दिनांक 03 जून 2023 को प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची की प्रतियां जनपद की समस्त नगरीय निकायों के कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय कासगंज पर चस्पा कर सार्वजनिक सूचना निर्गत कर दी गई है।

                            ---------------

Post Top Ad