कासगंज पुलिस की कार्यवाही-शराब माफियाओं को दबोचा - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज पुलिस की कार्यवाही-शराब माफियाओं को दबोचा

 *कोतवाली कासगंज पुलिस ने एक शराब माफिया को दबोचा।*


            पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर  अजीत चौहान के नेतृत्व में दिनांक 02/03.06.2023 की रात्रि में कोतवाली कासगंज पुलिस द्वारा गश्त के दौरान अभियुक्त हुकम सिंह पुत्र केहरी सिंह नि0 अफजलपुर थाना व जनपद कासगंज को राधा स्वामी आश्रम के पास मोहनपुरा से समय 01.37 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 26 पऊआ अवैध देशी शराब बरामद की गई । 

          अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कासगंज पर मुकद्दमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

.......................


*थाना गंजडुण्डवारा पुलिस ने एक शराब माफिया को किया गिरफ्तार ।*


            पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली  दीप कुमार पंत के नेतृत्व में आज दिनांक 02.06.2023 को थाना अमांपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र जसवन्त सिंह निवासी मौ0 सुदामापुरी थाना गंजडुण्डवारा जनपद कासगंज को करनपुर पुलिया से गनेशपुर फाटक की तरफ करीब 50 कदम की दूरी से समय 11.10 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 22 पऊआ अवैध देशी शराब बरामद की गई । 


            अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुंडवारा पर मुकद्दमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Post Top Ad