कासगंज- DM ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,श्रद्वासुमन किये अर्पित। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज- DM ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ,श्रद्वासुमन किये अर्पित।


मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी, कर्मचारियों ने भी डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया मार्ल्यापण

कासगंज: भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के मसीहा, भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    

         जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समाज में समानता एवं समरसता स्थापित करने में अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।


         कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वैभव शर्मा व कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों, अनुभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा भी डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की गई।


         मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार एवं विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर डा0 अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हंे श्रद्वांजलि अर्पित की गई।  

Post Top Ad