पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेंद्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेत्रृत्व में आगामी चुनावों के दृष्टिगत जनपद में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में
आज दिनांक 20.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना ढोलना पुलिस द्वारा 01अभियुक्त नीरज पुत्र गंगाराम निवासी फिरोजपुर अलियार थाना ढोलना जनपद कासगंज को ग्राम फिरोजपुर अलियार के बम्बे की पटरी पर सरनाम सिंह के ट्यूबैल के पीछे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । जिसके कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब, भट्टी व अन्य शराब बनाने के उपकरण बरामद किये । आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढोलना पर मुकद्दमा पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
