कासगंज- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा दिनांक 06/07.04.2023 की रात्रि को मुखबिर खास की सूचना पर
01 शातिर अभियुक्त रामू पुत्र रामेश्वर यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम सियपुर थाना सोरों जनपद कासगंज को समय करीब 12.05 बजे रात्रि में मौहरपाल के खेत ग्राम सियपुर थाना सोरों जनपद कासगंज से अवैध शराब का निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब, 05 कि0ग्रा0 यूरिया, 1 बडा गैस सिलेन्डर व गैस चूल्हा, 01 लोहे का ड्रम 200 लीटर का, 01 एल्यूमिनियम की पतीली, 01 टार्च, एक परात01 मिट्टी का छेददार परिया व 2 पाइप के टुकडे प्लास्टिक के बरामद हये हैं। जिसके आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सोरों पर मुकद्दमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
रिपोर्ट-RK वर्मा
