अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित एक शराब माफिया धर दबोचा - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित एक शराब माफिया धर दबोचा

कासगंज- पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर अवैध शराब एवं शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस ने दिनांक 06.04.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर अवैध शराब का निर्माण करते हुये 01 शातिर अभियुक्त जसवन्त सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी डेरा सरदार जंगल ग्राम कुमरौआ थाना सोरों जनपद कासगंज को समय करीब शाम 05.00 बजे जंगल ग्राम कुमरौआ डेरा सरदार थाना सोरों जनपद कासगंज से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।


कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब व  शराब बनाने के अन्य उपकरण बरामद किये गये  जिसके आधार पर थाना सोरो पर  मुकद्दमा पंजीकृत कर जेल भेजने की विधिक कार्यावही की गयी ।


रिपोर्ट-RK वर्मा

Post Top Ad