श्री भागीरथी एनजीओ तथा कर्तव्य एनजीओ कासगंज ने विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया नमन ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

श्री भागीरथी एनजीओ तथा कर्तव्य एनजीओ कासगंज ने विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर किया नमन ll

 ( मीडिया हाउस )...........

यूपी के जनपद कासगंज में श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज तथा कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कासगंज ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि देश के महान दार्शनिक, विश्व में भारत के अध्यात्म का प्रसार करने वाले और धर्म व संस्कृति के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने वाले, युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उन्होंने एक भारत और मजबूत भारत की कल्पना की जिसे साकार करने का संकल्प हर भारतीय के मन में है।



वही कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कासगंज की सचिव कु० सोनम ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी का ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये‘ का आह्वान युवाओं को सदैव प्रेरित करता है। स्वामी जी के अमूल्य विचार सदियों तक पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। स्वामी विवेकानंद जी द्वारा किए गए उनके त्याग को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर संरक्षक रमेश चंद्र मिश्रा, महेश चन्द्र उपाध्याय, मोरमुकुट भारद्वाज, उमाशंकर मिश्रा, विजय राजपूत, ऊषा राजपूत, हर्षिता, माया देवी, नीलम देवी, गायत्री देवी,हृदेश कुशवाह, चन्द्रपाल सिंह, पुष्पा देवी,सुधीर कुमार, रमाशंकर, प्रवीन कुमार, विकास,अतुल, आकाश, रजत,अजय दीया, ध्रुव आदि मौजूद रहें।



रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज..........

Post Top Ad