शैक्षिक संस्था लक्ष्य ने थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह को सम्मानित किया ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

शैक्षिक संस्था लक्ष्य ने थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह को सम्मानित किया ll

( मिडिया हाउस ).....

यूपी के जनपद कासगंज में आज शैक्षिक संस्था लक्ष्य के पदाधिकारियो व सदस्यो ने  थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह को पुलिस सेवा मे दिये गये सराहनीय योगदान के लिए फूलमालाओ व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।



थाना प्रभारी गंजडुणडवारा रिपुदमन सिंह ने 2019 ग्राम कादरबाड़ी मे हुऐ नाबालिग हत्याकांड मे रिकार्ड 21 दिन मे आरोपियो को सजा दिलाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।2021 मे जनपद कासगंज के सिपाही  हत्याकांड का आरोपी कुख्यात शराब माफिया मोती  जिस पर एक लाख का ईनाम था को श्री सिंह की टीम ने  एक मुठभेड़ मे एनकाउंटर किया है।श्री सिंह ने अपने 20 साल के सेवा काल मे सदैव ईमानदार व निष्पक्ष रहकर अपने कर्त्तव्यो का निर्वहन किया है l व श्री सिंह को वर्ष 2020 में महामहिम राष्ट्रपति ने व भारत सरकार के ग्रह मंत्रालय ने सम्मानित किया है।वर्ष 2020 मे भारत की शैक्षिक संस्था लक्ष्य ने लक्ष्य लोधी रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है।



श्री सिंह लक्ष्य चलो ग्राम की ओर अभियान मे अन्तर्गत दहेज प्रथा  जुआ शराब जैसे सामाजिक मुद्दो पर समाज को जागरूक करते रहते है।इस अवसर पर लक्ष्य के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचन्द्र वर्मा मंडल उपाध्यक्ष शैलेन्द्र लोधी मदन राजपूत अरविंद लोधी मनोज लोधी सतीश लोधी हरेन्द्र लोधी  उपस्थित थे।



रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......




Post Top Ad