संभावित बाढ़ के दृष्टिगत वर्षा से पूर्व तटबन्धों पर बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण करा लें-जिलाधिकारी ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत वर्षा से पूर्व तटबन्धों पर बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण करा लें-जिलाधिकारी ll

( मिडिया हाउस )....

यूपी के जनपद कासगंज में आगामी दिनों में वर्षा के दौरान संभावित बाढ़ से निबटने के लिये जिलास्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ क्षेत्रों के अनुश्रवण हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। वर्षाकाल के दौरान जनपद में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर एवं उससे होने वाली कठिनाइयों पर विचार विमर्श किया गया।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि गंगा के किनारे स्थित सभी तटबन्धों का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षा काल से पूर्व कटान तथा दरार रोकने हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। सिंचाई विभाग द्वारा वर्षा से पूर्व बाढ़ निरोधक कार्य पूर्ण करा लिया जाये। तटबन्धों की सुरक्षा तथा बाढ़ से बचाव हेतु जीओ बैग्स एवं अन्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। समस्त एसडीएम व तहसीलदार अपने क्षेत्रों में बाढ़ चैकियां तथा उन पर कर्मचारियों की तैनाती करा दें। नावों एवं नाविकों की सूची, क्षेत्र के ट्रेक्टर मालिकों का विवरण आदि उपलब्ध रखें।

      


 जिलाधिकारी ने कहा कि आपूर्ति विभाग संभावित बाढ़ के समय प्रभावितों के जीवन निर्वाह हेतु खाद्य सामग्री, मोटर वोट व स्टीमर के संचालन हेतु पेट्रोल, डीजल की व्यवस्था रखें। बाढ़ के समय फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु दवाओं की पर्याप्त मात्रा रखी जाये। पशुओं के टीकाकरण एवं चारे की समुचित व्यवस्था की जाये। जलनिगम द्वारा शुद्व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

         बैठक में अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार, जिला कृषि अधिकारी, डीएसओ, अधि0अभियंता जलनिगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज......

Post Top Ad