( मिडिया हाउस )......
यूपी के जनपद कासगंज
में एक महिला का दहशत भरा कारनामा सामने आया है। महिला ने अपनी बेटी को ससुराल से जबरन बुला कर ले जाने को लेकर वेटी की ससुराल में तमंचा लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वेटी नहीं गई तो महिला ने तमंचा लहराकर बेटी की ससुराल में दहशत फैला दी। ग्रामीणों की मदद से ससुरालवालों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से आरोपी महिला के सहित दो अज्ञात लोग भाग गए।
मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव सिरावल का है। गांव निवासी मंजू देवी पत्नी सतीश सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सोमवार को गांव नमैनी निवासी शशि पत्नी अरविंद जो मेरी पुत्रवधू की मां हैं। अपने पति एवं दो अज्ञात लोगों के साथ घर में आईं और मेरी पुत्रवधू अंशु को जबरन घर से ले जाने लगी, जब विरोध किया गया तो शशि ने तमंचा हवा में लहराते हुए कहा कि हट जाओ नहीं तो जान से मार दूंगीं। इससे वे लोग दहशत में आ गए। महिला ने तमंचा लहराते हुए काफी देर तक हंगामा किया। आस पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। उनकी मदद से महिला को दबोच लिया गया है,जबकि उसका पति एवं दो अज्ञात साथी भाग गए। पकड़ी गई महिला को तमंचा और कारतूस सहित पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने महिला एवं उसके पति व अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिढ़पुरा थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि जिस महिला ने हंगामा किया, वह जबरन अपनी बेटी को ससुराल से अपने घर ले जाना चाहती थी, लेकिन बेटी जाने को तैयार नहीं है। महिला पहले भी कई बार प्रार्थनापत्र दे चुकी है, लेकिन जरूरत पड़ने पर बयान दर्ज कराने नहीं आई। महिला ने बेटी को जबरन ले जाने के लिए यह कदम उठाया। महिला से तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को जेल भेजा दिया है। वही एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि ये महिला कासगंज थाना क्षेत्र के नमैनी गांव की रहने वाली है।इनकी पुत्री सरावल गांव थाना सिढपुरा में रहती है।पुत्री को जबरजस्ती ससुराल से लाना चाहती है, कई बार इनकी पंचायत भी हुई है, लेकिन लडकी मां के साथ नहीं जाऊंगी। आज लडकी और उसके परिजनो को धमकाने डराने के लिए तमंचा लेकर पहुंच गई। 100 नंबर की सूचना पर पीआरबी पहुंच गई। पीआरबी ने तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......