भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर ज्ञापन सौंपा ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर ज्ञापन सौंपा ll

 ( मिडिया हाउस ).........

यूपी के जनपद कासगंज के सिढ़पुरा में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सिढ़पुरा के अमांपुर रोड स्थित विद्युत उपकेन्द्र का घेराव कर प्रदर्शन किया।

विद्युत उपकेन्द्र पर दोपहर करीब 12:30 बजे पहुंचे किसान नेताओं एवं सैकड़ों की संख्या में किसानों ने उपकेन्द्र पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उपकेन्द्र पर मौजूद सिढ़पुरा थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल ने किसानों को समझाय। सूचना पर एसडीओ महावीर सिंह समय करीब 1 बजे विद्युत उपकेन्द्र सिढ़पुरा पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिले और उनकी मांगों को सुना।

किसानों ने जिलाधिकारी कासगंज के नाम एसडीओ महावीर सिंह को सौंपा ज्ञापन।रविपाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री हृदेश सोलंकी मंडल प्रभारी एवं अनिल राजपूत जिलाध्यक्ष ने बताया कि ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि चार दिन पूर्व 9 जून को किसान भाईयों पर झूठे मुकदमें लगाए गए हैं जिन्हें उन्हें तत्काल वापस किया जाए तथा किसान भाईयों की बिजली समस्याओं को दूर किया जाए. बिजली सुचारू रूप से न मिल पाने के कारण किसानों की फसल सूख रही है।

इस दौरान किसानों में प्रमुख रूप से रवीपाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, हृदेश सोलंकी मंडल प्रभारी आकाश सोलंकी मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत जिलाध्यक्ष, शिवम बघेल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, ब्रजेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष,किसान नेता अतर सिंह पाल, डॉ. दीप सिंह , देवेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार राजप्रताप,विमल कुमार,आकाश ब्रजेश, शैलेष कुमार , योगेन्द्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

            

 व्यूरो रिपोर्ट -


संजय सिंह कासगंज.......



Post Top Ad