सराफा बाजार में विधुत केबिल जलने से दूसरे दिन भी आधे कस्बे की विधुत सप्लाई बंद ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

सराफा बाजार में विधुत केबिल जलने से दूसरे दिन भी आधे कस्बे की विधुत सप्लाई बंद ll

( मिडिया हाउस )......

जनपद कासगंज के अमांपुर कस्बे में भीषण गर्मी और उमस में जर्जर विधुत लाइनों में फॉल्ट से कस्बे के लोगों की नींद हराम हो गई है। शनिवार सुबह 5 बजे बिजलीघर पर आग लगाने के बाद रविवार को भी दूसरे दिन भी आधे कस्बे की बिजली गुल रहने से लोग रात जागकर काट रहे है। सबसे अधिक परेशान बच्चे और बुजुर्ग है। सराफा बाजार में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की जर्जर विधुत लाइन में शनिवार की रात 8 बजे अचानक आग लगाने से धू धू कर जल उठी। केबिल में तेज आवाज के साथ ब्लास्ट होने लगा।



जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। विधुत उपकेन्द्र पर सूचना केबिल जलने के कारण कस्बे के सराफा बाजार, एटा रोड, सुभाष नगर, जवाहर नगर, राजेंद्र नगर आसपास की बिजली आपूर्ति रात 8 बजे से अगले दिन रविवार को भी ठप्प रही। आधे कस्बे में 48 घंटे से बिजली नही पहुंची। लोगों के घरों में लगी पानी की टंकी भी खाली हो गई। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज......

Post Top Ad