( मिडिया हाउस )........
यूपी के जनपद कासगंज में अमांपुर कस्बे के शास्त्री नगर निवासी पूर्व प्रधानाचार्य जितेंद्र पाल पांडेय पुत्र मुन्नालाल पांडेय से मंगलवार दोपहर गुड़मंडी में बाइक सबार बदमाशों ने 50 हजार रुपये की लूटपाट की घटना का अमांपुर पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है।
इस लूट की घटना में शामिल बदमाश को पुलिस ने लूट में प्रयुक्त पल्सर काली 150 सीसी, तमंचा 315 बोर मय कारतूस एवं 20 हजार रुपये के साथ शनी उर्फ भोला पुत्र वेदप्रकाश उर्फ मुन्नालाल निवासी नगला गढी थाना अमांपुर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरपुर तिराहा काली नदी के पुल के पास से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद सिंह, उपनिरीक्षक परवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दुर्गेश यादव, शैलेन्द्र कुमार, छविराम सिंह, विपन कुमार, अवन कुमार, अस्वनी कुमार, सुधीर कुमार, हिदेश कुमार, अवधेश कुमार, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.......
