( मिडिया हाउस ).....
यूपी के जनपद कासगंज में अमांपुर विकास खण्ड अमांपुर के मोहनपुर रोड पर स्थित सरसैट गांव के पास स्टेडियम के रूप में दर्ज लगभग 35 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार सहावर रामदयाल रमन के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराई।
इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारो में हड़कंप मच गया। तहसीलदार सहावर रामदयाल रमन ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में सरकारी जमीनों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत राजस्व अभिलेखों की जांच के दौरान संज्ञान में आया कि ग्राम सरसैट थाना कोतवाली अमांपुर में खेल स्टेडियम के रूप में दर्ज राज्य सरकार की भूमि है।
क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.....

