( मिडिया हाउस )........
यूपी के जनपद कासगंज में भाकियू (स्वराज), मानपुर नगरिया गाजीपुर बॉर्डर धरने पर बैठे l न्योली भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय जी के आदेश पर टीम प्रवीन शर्मा मानपुर नगरिया भाकियू (स्वराज) दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। जहां कृषि काले कानूनों को लेकर उसके विरोध में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वहीं किसान नेता प्रवीन शर्मा ने कहा जब तक एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा एवं कृषि काले कानून वापस नहीं होंगे।
तब तक भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) संघर्ष करता रहेगा,और यूं ही कार्यकर्ता,पदाधिकारी,धरने पर बैठे रहेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय आईटी सेल प्रमुख प्रवीन शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता विनोद साहू,जिला संगठन मंत्री रमेश कुमार,ग्राम अध्यक्ष रामसेवक मौर्य,चंचल मौर्य,महेश चंद शर्मा,संजय कुमार,सुरेश साहू दर्जनों भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के कार्यकर्ता पदाधिकारी गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज......
