कोरोना काल में डेंगू व मलेरिया से रहें सावधान: जिला मलेरिया अधिकारी ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कोरोना काल में डेंगू व मलेरिया से रहें सावधान: जिला मलेरिया अधिकारी ll

  ( मिडिया हाउस ).......

यूपी के जनपद कासगंज में मौसम परिवर्तन के साथ  मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है । इससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों फैलने की आशंका बढ़ गई । शासन ने मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए जून माह को मलेरिया रोधी माह मनाने का निर्देश दिया है  30 जून तक यह माह मनाया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगा स्वास्थ्य विभाग अब मलेरिया व डेंगू बीमारी को रोकने के लिए जनपद के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर फॉगिंग हेतु फॉगिंग मशीन व एंटीलार्वा दवा उपलब्ध करा दी गई है  l 

जिला मलेरिया अधिकारी राजकुमार सारस्वत ने बताया कि जून माह में वेक्टर जनित बीमारियों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पवसरा व कल्याणपुर, नगला वैनी में समुदाय में मलेरिया माह जून के अंतर्गत मलेरिया से बचाव पम्फलेट्स का वितरण किया गया व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया गया  l 



जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया- कि मलेरिया रोधी माह में स्वास्थ विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर बुखार से पीड़ित लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुट गया है । मलेरिया व डेंगू की पुष्टि करने के लिए जांच भी कराई जाएगी । अभियान में पम्फलेट के माध्यम से लोगों को रुके पानी में पैदा होने वाले एनफिलीज मादा मच्छर के विषय में बचाव के उपचार के लिए जागरूक किया जाएगा l 



जिला मलेरिया अधिकारी राजकुमार सरस्वत ने बताए मलेरिया के लक्षण, बचाव, व उपचार l 

मलेरिया के लक्षण:

 सर्दी लगकर तेज बुखार आना


 जूड़ी कपकपीं आना तथा दांत बजना


 शरीर से बहुत पसीना का आना 


लगातार तेज बुखार सिर दर्द एवं उल्टी आना|


 बचाव:

 

 पानी इकट्ठा ना होने दें 


 डीजल अथवा ट्रैक्टर इंजन का जला हुआ मोबाइल की कुछ बने डाल दें |


 पानी के बर्तन को ढक कर रखें|


  सप्ताह में एक बार पानी के बर्तन को खाली करके धो लें |


 मच्छरदानी में ही सोएं 


पूरी बाहँ के कपड़े पहने 


   मच्छर भगाने वाली धूपबत्ती क्रीम लोशन तेल का प्रयोग अवश्य करें |


 शरीर के खुले हिस्सों पर नीम या  सरसों का तेल लगाएं |




उपचार 


 * यदि किसी को सर्दी लगकर तेज बुखार हो तो उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं |



रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.....


 *उसके खून की जांच कराएं|


 * मलेरिया होने पर दवा को नियमित रूप से खाएं |


* दवा खाली पेट ना खाएं |


  * गर्भवती को मलेरिया से बचाएं

Post Top Ad