श्री भागीरथी एनजीओ तथा कर्तव्य एनजीओ ने अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

श्री भागीरथी एनजीओ तथा कर्तव्य एनजीओ ने अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक ll

 ( मिडिया हाउस )......

यूपी के जनपद कासगंज में श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज तथा कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कसगंज ने लोगों को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूक किया। 

श्री भागीरथी जन कल्याण सेवा समिति कासगंज के सचिव शिवम मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम संगठन ने 2002 से बाल मजदूरी के प्रति विरोध एवं जागरुकता फैलाने के मकसद से 12 जून को विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की है। इस प्रथा में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जो बाल श्रम के विरुद्ध लगातार संघर्ष करते रहे हैं।



वही कर्तव्य जन कल्याण सेवा समिति कासगंज की सचिव कु० सोनम ने कहा कि बाल श्रम एक अपराध है और इसको बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। उन्हें बताया गया कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। बाल श्रम के कारण बच्चों से उनका बचपन छिन जाता है। वर्तमान मे देखा जाए तो यह अपराध हर दिन बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों को बताया गया कि बच्चों से बाल श्रम कराने के बजाय उन्हे सरकारी स्कूल मे भेजे जहां वह शिक्षा ग्रहण कर आगे अपने भविष्य मे बदलाव ला सकते हैं। वही इस मौके पर संरक्षक रमेश चन्द्र मिश्रा, महेश चन्द्र मिश्रा,मोरमुकुट भारद्वाज, उमाशंकर मिश्रा, विजय राजपूत, ऊषा राजपूत, नीलम मिश्रा, हर्षिता, माया देवी, हृदेश कुमार, अर्जुन आदि मौजूद रहें।


क्राइम व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज......

Post Top Ad