अलीगढ़।
भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में अलीगढ़ में श्रमिक अधिकारों को लेकर एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर श्रमिक हितों की रक्षा के लिए एकजुटता प्रदर्शित की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अतुल गुप्ता को जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह एवं जिला मंत्री पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा सौंपा गया।
बृज प्रांत संगठन मंत्री शंकर लाल ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित किए बिना राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता। जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेने की मांग की। जिला मंत्री पुष्पेन्द्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रमुख मांगें (संक्षेप में)
श्रम कानूनों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए
EPS-95 पेंशन ₹7,500 प्रतिमाह (महंगाई राहत सहित) की जाए
EPF एवं ESIC की सीमा में वृद्धि
बोनस सीमा बढ़ाई जाए एवं ठेका कर्मियों का स्थायीकरण
आशा, आंगनबाड़ी एवं संविदा कर्मियों का नियमितीकरण
₹18,000 न्यूनतम वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
108/102 एंबुलेंस कर्मियों की बहाली । इस दौरान प्रदेश मंत्री देव वर्मा, धीरेन्द्र सिंह, राजेश चौहान, चित्रेश अग्रवाल, पूनम तौमर, शिव कुमार, सुशील शर्मा, बीरेंद्र सिंह, श सतेंद्र, राजकुमारी, बिल्लू चौहान, पुरषोत्तम, हुकुम सिंह, सतीश चंद्र, प्रेम चंद्र, देवदत्त शर्मा, युवराज शर्मा, यश कुमार, बबलू कुमार, सुदामा जी, दिनेश चंद्र, प्रमोद कुमार, श्री बी.के. यादव, संजय सिंह, आदिल अहमद, ज्ञानेंद्र, दुशांक, प्रेम चंद्र, मनीष, राजेंद्र, प्रशांत, शिवानी, दीपिका, के.एल. माहौर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।


