भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अनुपम जी का अलीगढ़ आगमन - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री अनुपम जी का अलीगढ़ आगमन


भारतीय मजदूर संघ, उत्तर मध्य क्षेत्र (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली एवं नेपाल) के संगठन मंत्री अनुपम जी का अलीगढ़ आगमन हुआ। ब्रज प्रान्त के संगठन मंत्री श्री शंकर लाल जी के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष श्री मृदुल कुमार सिंह एवं जिला मंत्री श्री पुष्पेन्द्र कुमार ने  स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।




संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक में अनुपम जी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों पर चर्चा की और श्रमिक हितों, संगठन विस्तार तथा सामाजिक समरसता के लिए अधिक सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।


तत्पश्चात उन्होंने डा. जयंत शर्मा के आवास पर पहुँचकर उनके पिता, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. गजेन्द्र पाल शर्मा जी से भेंट कर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया। बाद में महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती पूनम तौमर के आवास पर भी गए |

उल्लेखनीय है कि श्री अनुपम जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के. सी. सुदर्शन जी के निजी सचिव भी रह चुके हैं| 

इस अवसर पर प्रो.त्रिलोचन शर्मा, श्री कुलदीप शर्मा, श्री राजेश चौहान, श्री सुशील शर्मा दिलीप गुप्ता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे|

Post Top Ad