कासगंज में श्री रामलीला कमेटी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, रावण जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज में श्री रामलीला कमेटी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, रावण जन्म की लीला का हुआ भव्य मंचन

 कासगंज। 

श्री रामलीला कमेटी कासगंज के तत्वावधान में आज रामलीला मैदान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य मंच पर भगवान की भव्य आरती के साथ हुई।

इसके बाद श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे सभी पत्रकार बंधुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कमेटी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सम्मान करते हुए सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया और समाज में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।


इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता, कार्यकारी महामंत्री श्याम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, मंत्री संजय कुशवाहा, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता और सह कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता , सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।! 


सम्मान समारोह के पश्चात सांस्कृतिक मंच पर लीला का शुभारंभ हुआ, जिसमें कलाकारों द्वारा रावण जन्म की लीला का जीवंत और भव्य मंचन किया गया। रावण के जन्म और उसके पराक्रम के दृश्यों को देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। इस दौरान पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में कमेटी के सभी सदस्य, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post Top Ad